दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में उत्तरांचल भ्रातृ सेवा संस्थान का नौवां वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ

250 सेवा मित्रों सहित युवा एवं बाल कलाकारों को ‘पंचविभूति गौरव रत्न सम्मान’ से नवाजा

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तरांचल भ्रातृ सेवा संस्थान, दिल्ली ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को आईटीओ स्थित प्यारे लाल भवन में अपना नौवां स्थापना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां नंदा देवी की डोली के भव्य आगमन और उत्तराखंड के पारंपरिक लोकनृत्य झोड़ा-चांचरी के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। छोटे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रविंद्र सिंह नेगी उपस्थित रहे। इनके अलावा डॉ. शरद पांडे, वेद प्रकाश शर्मा और के.आर. मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

संस्थान की ओर से निगम बोध घाट, हिंडन घाट, बदरपुर और मोलड़बंद-बदरपुर के घाटों पर प्रत्येक रविवार मानवीय सेवा में जुटे 250 सेवा मित्रों, विशिष्ट सहयोगी मित्रों, 18 युवा कलाकारों और 25 बाल कलाकारों को ‘पंचविभूति गौरव रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्थान की नौ वर्षों की सामाजिक एवं मानवीय सेवा यात्रा पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सराहा।

मुख्य अतिथि मोहन सिंह बिष्ट ने संस्थान के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड समाज से एकजुट होकर इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही हमारी पहचान और ताकत है। विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने भी सेवा मित्रों के समर्पण और संगठन की एकजुटता की सराहना की तथा समाज के लोगों से हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

समारोह में संस्थापक एवं संयोजक टीम प्रमुख हरदा उत्तरांचली, अध्यक्ष कुंदन सिंह रावत, उपाध्यक्ष उमेद सिंह शाह, महासचिव हरि सिंह रजवाड़, कोषाध्यक्ष भगवत रावत, वरिष्ठ सेवामित्र बसंत काण्डपाल तथा लोकगायक बिशन सिंह हरियाला सहित धन सिंह तड़ियाल, नरेंद्र मास्टर, शिव सिंह रावत, डॉ. तारा सिंह बिष्ट, किशोर नैनवाल, झुंगर सिंह बिष्ट, नारायण मौलेखी, हीरा बल्लभ, महिपाल रावत, देवव्रत चौहान, बहादुर सिंह, दिनेश जोशी, कैलाश चौहान, किशन सिंह, कमल रावत,

भरत नेगी, जगत नेगी, बलबीर रावत, प्रकाश बिष्ट, नवीन भट्ट, हयात राणा, हरि सिंह, प्रहलाद गुसाईं, हरीश अधिकारी, नरेश नैनवाल, राकेश मठपाल, प्रीतम नेगी, उत्तम रावत, विनोद मौलेखी, रामनाथ प्रसाद, गोविंद रावत, पूरन हालसी, ललित सिंह, अवतार सिंह राणा, अखिलेश भट्ट, अनिल चौहान, राजू बोहरा, बीर सिंह बर्तवाल, बलवंत मेहरा और मगन लाल उनियाल सहित संस्थान की वरिष्ठ सेवा मित्र टीम एवं विभिन्न शाखाओं के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button