‘लोक जीवन के अन्वेषक : हेम पंत’ परिचर्चा में रंगमंच एवं लोक संस्कृति में योगदान को किया गया याद

हेम पंत को लोक संस्कृति विशिष्ट सेवा 2026 सम्मान

Raju Bohra / Senior Correspondent

नई दिल्ली। उत्तराखंड सदन में सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशक, मंच संचालक एवं कवि हेम पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर ‘लोक जीवन के अन्वेषक : हेम पंत’ परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम Business Uttarayani की श्रृंखला Celebrating Community Pillars के अंतर्गत हिमालयन रिसोर्सेज एन्हांसमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर हेम पंत को ‘लोक संस्कृति विशिष्ट सेवा 2026 सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व EDMC महापौर एवं वर्तमान निगम पार्षद नीमा भगत ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्यमी एवं फिल्म निर्माता संजय जोशी रहे, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक एवं वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन सती की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में GAIL के पूर्व निदेशक बी.एस. नेगी, DPMI के चेयरमैन एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती, SeaHawks के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल, वरिष्ठ फिल्म निर्देशिका सुशीला रावत तथा सामाजिक उद्यमी एवं लेखक डॉ. शरद जोशी शामिल रहे।

वक्ताओं ने बताया कि MTNL के उच्च अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हेम पंत ने रंगमंच एवं उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे पर्वतीय लोक कला मंच, दिल्ली के संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान महासचिव हैं। उन्होंने बाला गोरिया, कगार की आग, राजुला मालूशाही, ऋतु रैण, राज्य एक स्वप्न और बारामासा सहित अनेक नाटकों का निर्देशन किया तथा कई कलाकारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में डॉ. रमेश कांडपाल, वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी, व्योमेश जुगरान, लक्ष्मी रावत, प्रो. डॉ. आशा जोशी, डॉ. के.सी. पांडे, संगीतकार वीरेन्द्र नेगी ‘राही’, मंजू बहुगुणा, सत्येन्द्र फरिंडिया, सुधीर पंत, ममता कर्नाटक, दीपिका पांडे, खुशहाल सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह रावत और महेंद्र लटवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कमल कर्नाटक ने हेम पंत की जीवन यात्रा पर लघु वृत्तचित्र प्रस्तुत किया।

लोकगायक भुवन रावत ने हुड़ुके एवं न्योली तथा वरिष्ठ लोकगायक सत्येन्द्र फरिंडिया ने गीतों की प्रस्तुति दी। पत्रकार राजेश डंडरियाल, राजू बोहरा, अमर चंद और राजकुमार शर्मा सहित सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। हेम पंत के परिवार से वंदना पाठक, दिव्या जोशी और नित्या जोशी ने अपने संस्मरण साझा किए।
हेम पंत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में सुधीर पंत, तारा बवाड़ी और भुवन रावत ने सहयोग किया, जबकि संयोजन एवं संचालन बिजनेस उत्तरायणी के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने किया।

Related Articles

Back to top button