सास की खूबसूरती देख प्यार जागा, दामाद ने घर से भगाकर कानपुर में की कोर्ट मैरिज

कानपुर देहात में सास और दामाद ने कोर्ट मैरिज कर सबको हैरान कर दिया है। परिवारवालों के दबाव के बाद दोनों लापता हो गए हैं।

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दामाद अपनी सास पर इस कदर फिदा हो गया कि उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। सास ने भी बेटी की परवाह किए बगैर दामाद से कोर्ट में शादी रचा ली। इसके बाद 13 सेकेंड का वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर शादी करने का ऐलान कर दिया। जब परिवारिजनों का दबाव बढ़ा तो दोनों फरार हो गए। हर जगह इसी खबर की चर्चा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे कि आखिर एक मां कैसे अपनी ही बेटी का घर बर्बाद कर सकती है।
X पर आरके याद नामक यूजर ने सास और दामाद की कोर्ट मैरिज का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर का कहना है कि कलयुग में क्‍या-क्‍या देखना पड़ रहा है। ऐसी मां को मां कहलाने का कोई हक नहीं है। इन्‍होंने तो रिश्‍तों की सारी परिभाषा को शर्मसार कर दिया। वहीं, मुश्‍ताक ने लिखा है- हमारा समाज दूषित हो चुका है। रिश्‍तों की मर्यादा तार तार हो चुकी है। किसी पर यकीन किया जाए। कोई भी रिश्‍ता सुरक्षित नहीं है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र का यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। हर किसी के जुबान पर सास और दामाद की प्रेम कहानी के चर्चे हैं। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी सास पर इस कदर फिदा हो गया कि दोनों ने कोर्ट पहुंच कर गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद जब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग हैरान रह गए। उन्‍होंने इस शादी को समाज से छुपाने की बजाय सोशल मीडिया पर एलान कर दिया।
शादी की पोस्ट वायरल होते ही परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। इस मामले में सामने आया है कि दामाद अपनी सास को घर से ले गया था। इसके बाद दोनों की शादी की खबर सामने आई। दोनों नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए नजर आए। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दामाद और सास ने समाज और परिवार की परवाह किए बगैर साथ में रहने का फैसला कर लिया। सास और दामाद घर से लापता बताए जा रहे हैं। वहीं युवक की पत्नी और परिजन सदमे में हैं।

Related Articles

Back to top button