शकरपुर में पूर्वी जिला पुलिस की आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए संग संवाद बैठक, जनसहभागिता और सुरक्षा पर जोर

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक सहभागिता और जनविश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से थाना शकरपुर क्षेत्र में आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए के साथ एक संवाद बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईस्टर्न रेंज) डॉ. अजीत कुमार सिंगला, आईपीएस ने की, जबकि जिला पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जिला) श्री राजीव कुमार, आईपीएस तथा अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस-प्रथम (पूर्वी जिला) सुश्री श्रृष्टि पांडेय, आईपीएस की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के साथ एसीपी, एसएचओ, ब्रावो, एटीओ एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और जनता के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने, जनसुरक्षा को और बेहतर बनाने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पूर्वी जिला पुलिस की ओर से इस प्रकार के आयोजन उत्तरदायी पुलिसिंग और जनता के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।




