शास्त्री पार्क में दिल्ली पुलिस का ‘ड्रग-फ्री’ जागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत शास्त्री पार्क क्षेत्र में एंटी-ड्रग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लगभग 35–40 स्थानीय निवासियों और आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस दौरान प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों और इसके स्वास्थ्य, परिवार तथा समाज पर पड़ने वाले गंभीर असर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पोस्टर, पंपलेट और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से जुड़ी किसी भी जानकारी को एएनटीएफ, स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय हेल्पलाइन ‘मानस–1933’ पर साझा करें। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए और सभी से सुरक्षित एवं नशामुक्त दिल्ली के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button