डॉ.विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में “प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल” दिल्ली ने मानव सेवा में अपना दो वर्षो का शानदार सफर पूर्ण किया

आने वाले समय में अस्पताल और अधिक आधुनिक सुविधाओं के साथ मानव सेवा के इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र में स्थित prayas multispeciality hospital delhi प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मानव सेवा के क्षेत्र में अपने दो वर्ष का सफल और प्रेरणादायक सफर पूर्ण कर लिया है। 22 जनवरी 2026 को अस्पताल ने अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने इसे मरीजों की निस्वार्थ सेवा और विश्वास का परिणाम बताया।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विजेंद्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कम खर्च में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बनाया है। बीते दो वर्षों में अस्पताल ने हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर समाज में एक अलग पहचान बनाई है।

प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, हृदय रोग, मेडिसिन, एनेस्थीसिया, फिजियोथेरेपी सहित कई चिकित्सा विशेषज्ञताएं उपलब्ध हैं। यहां सुरक्षित डिलीवरी, जटिल सर्जरी और आधुनिक जांच व उपचार सुविधाएं भी मौजूद हैं।

डॉ. विजेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को परिवार जैसा सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि “हमारे लिए चिकित्सा सेवा एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा है।” अस्पताल की पूरी टीम—डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी—इसी भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।

अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में कई अनुभवी और प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल हैं, जिनकी सेवाओं से क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है। समर्पित मेडिकल टीम के कारण अस्पताल ने कम समय में ही लोगों का भरोसा जीत लिया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. विजेंद्र शर्मा चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ कला और समाज सेवा से भी जुड़े रहे हैं। वे एक अच्छे फिल्म और टीवी अभिनेता रह चुके हैं और कई चर्चित धारावाहिकों व फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। साथ ही वे एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की यह दो वर्ष की उपलब्धि न केवल एक संस्थान की सफलता है, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक भी है। आने वाले समय में अस्पताल और अधिक आधुनिक सुविधाओं के साथ मानव सेवा के इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button