गाजियाबाद में 21 जून को होगी हिंदू महापंचायत, यति नरसिंहानंद ने की एकजुटता की अपील

डासना के शिवशक्ति धाम में 21 जून को हिंदू महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें यति नरसिंहानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में हिंदू समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

गाजियाबाद। डासना स्थित शिवशक्ति धाम में 21 जून यानी रविवार को हिंदू महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि महापंचायत में हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा संत समाज के मार्गदर्शन में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
महापंचायत को लेकर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने मंगलवार को एक वीडियो भी जारी की। जिसमें उन्होंने हाल में हुई घटनाओं को लेकर हिंदू समाज को संगठित रहने की आवश्यकता बताई। यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ हैं तो राक्षसों को दंड भी मिल रहा है और उनका एनकाउंटर भी हो रहा है। अगर वह नहीं होते तो इन राक्षसों का कितना हौसला बढ़ता।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में समाज के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए यह महापंचायत बुलाई जा रही है। महापंचायत में संत समाज की प्रमुख भूमिका रहेगी और संत ही इसकी अध्यक्षता करेंगे।
यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और संगठन ही विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में सहायक होंगे। महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर सफल बनाने के लिए यति नरसिंहानंद गिरी, छोटे नरसिंहानंद अनिल यादव, डॉ. उदिता त्यागी तथा महाकाली वाहिनी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button