पति को पकड़ा प्रेमिका के साथ, पत्नी के साथ बीच होटल के बाहर सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे
आगरा के ताजगंज में एक होटल के बाहर पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी भड़क गई। सड़क पर ही पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें पति भी पिट गया।

आगरा/उत्तर प्रदेश। ताजगंज क्षेत्र में सोमवार को एक होटल के बाहर पति को प्रेमिका के साथ देखने पर पत्नी का पारा चढ़ गया। होटल के सामने ही सड़क पर पत्नी और प्रेमिका के बीच लात-घूंसे चल गए। दोनों में बीच-बचाव कराने का प्रयास करता पति भी पिट गया। करीब 10 मिनट तक सड़क पर विवाद होता रहा।
प्रेमिका मौका देख वहां से भाग निकली। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। टीश्रीआई माल के पास एक होटल के बाहर महिला को अपने पति के प्रेमिका के साथ होने की जानकारी मिली। वह होटल के बाहर पहुंच गई।
कुछ देर बाद पति को प्रेमिका के साथ होटल से बाहर आते पकड़ लिया। आक्रोशित पत्नी ने सड़क पर पति ही पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान प्रेमिका ने सफाई देने का प्रयास किया।
जिस पर पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच तीखी बहस होने लगी। पत्नी और प्रेमिका ने एक दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर ही गुत्थमगुत्था हो गईं। पत्नी ने प्रेमिका को सड़क पर लिटाकर चप्पलों से पीट दिया।



