मुंबई की मॉडल, अभिनेत्री एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमन त्रिपाठी इंदौर में होंगी सम्मानित

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
BOLLYWOOD NEWS…..नई दिल्ली। अपनी मेहनत, प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों के दम पर पहचान बना रहीं मुंबई की मॉडल, अभिनेत्री, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं सोशल एक्टिविस्ट सुमन त्रिपाठी को जल्द ही मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित एक भव्य सावन तीज समारोह में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उन्हें सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में भी आमंत्रित किया गया है।

सुमन त्रिपाठी ने पिछले साल ही नई दिल्ली के होटल क्राउन प्लाज़ा में स्टूडियो-19 के बैनर तले अभिनेता एवं निर्देशक यश अहलावत द्वारा आयोजित ‘बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया’ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में उन्हें अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल के हाथों ‘बेस्ट फेस’ का खिताब भी प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने आयोजकों और अपने परिवार को दिया।

मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली और वर्तमान में मुंबई में निवास कर रही सुमन त्रिपाठी मॉडलिंग, अभिनय, गायन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि सच्ची लगन, निरंतर मेहनत और परिवार का सहयोग ही व्यक्ति को अपनी मंजिल तक पहुंचाता है। उन्होंने विशेष रूप से अपने पति देवेंद्र त्रिपाठी एवं परिवार के सदस्यों के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।

इंदौर में होने वाले इस सम्मान समारोह के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार आदित्य हैं। सुमन त्रिपाठी ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह सावन तीज समारोह यादगार और सफल आयोजन साबित होगा।

[email protected]@

Related Articles

Back to top button