पर्दे पर लौट रहे अश्वत्थामा और कर्ण, ‘कल्कि’ के लिए ‘यास्किन’ से होगा महायुद्ध! कल्कि पार्ट 2 पर बड़ा अपडेट
नाग अश्विन ने फिल्म कल्कि पार्ट 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास की वापसी हो रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। साल 2024 की माइथोलॉजिकल साई-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी का दूसरा पार्ट जल्द ही बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने लौट रहा है। कल्कि पार्ट 2 का इंतजार पिछले दो सालों से हो रही है। अब आखिरकार फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने खुलासा कर दिया है कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी।
कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग को लेकर कब से सस्पेंस बना हुआ था। अब आकाशवाणी के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि वह फिल्म की टीम के साथ फिल्म की शूटिंग पर काम कर रहे हैं। अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। बकौल, नाग अश्विन- कल्कि 2 का काम शुरू हो चुका है। हम अगले महीने से शूटिंग जारी रखने और इसे तेजी से पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।
कल्कि पार्ट 2 में कहानी पहली फिल्म के आगे बढ़ेगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास की वापसी होगी। साथ ही इस बार ‘सुप्रीम यास्किन’ बने कमल हासन के भी अहम सीन्स दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा के किरदार में हैं, जबकि प्रभास डबल रोल में हैं। वह भैरव के साथ-साथ कर्ण भी बने हैं।
मगर फिल्म से दीपिका पादुकोण गायब रहेंगी। फिल्म में उन्होंने कल्कि की मां का किरदार निभाया था लेकिन पार्ट 2 से एक्ट्रेस बाहर हो गई हैं। मेकर्स ने दीपिका की एग्जिट का भी ऐलान कर दिया है। सीक्वल में दीपिका की जगह कौन लेगा, अभी इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।
कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। कहा जा रहा है कि अगले साल अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो जाएगा और फिर दिसंबर 2027 तक फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।




