दिल्ली में ”एस्ट्रो सेमिनार और स्टार एचीवर अवार्ड्स 18″ का भव्य आयोजन हुआ, मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अभिनेत्री एवं अंतरराष्ट्रीय टैरो कार्ड रीडर ज्योतिष आचार्य डॉ शची केशरी को किया सम्मानित

सेमिनार के दौरान ज्योतिष के विशेष बिंदुओं पर गहन विचार और अनुभव साझा किए गए।

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली में कल 28 मार्च को “एस्ट्रो सेमिनार और स्टार एचीवर अवार्ड्स 18” का भव्य आयोजन हुआ। समारोह बेहद खास रहा क्योंकि पीरागढ़ी स्थित दिल्ली में आयोजित भव्य एस्ट्रो सेमिनार और स्टार एचीवर अवार्ड्स में गुरुदेव जी डी वशिष्ठ जी को मुख्य अतिथि के रूप में और बॉलीवुड कलाकार व अंतरराष्ट्रीय टैरो कार्ड रीडर ज्योतिष आचार्य डॉ शची केशरी को वीआइपी चीफ़ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया।

सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करने वाली कलाकार एवं ज्योतिषाचार्य डॉ शची को हम जल्द ही सुनहरे पर्दे पर बड़े प्रोजेक्ट के साथ देखने वाले हैं। यह पूरा कार्यक्रम टैरो क्वीन मीनू शर्मा द्वारा बेहद सुंदर और व्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया था जिसकी सभी ने सराहना की।

इस भव्य और दिव्य आयोजन में ज्योतिष, अध्यात्म और जीवन के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का अनोखा संगम देखने को मिला। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गुलशन ग्रोवर, सुधा चंद्रन एवं गायिका शिवानी कश्यप की उपस्थिति ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया।

सेमिनार के दौरान ज्योतिष के विशेष बिंदुओं पर गहन विचार और अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर डॉ शची केशरी का सम्मान गुरुदेव वशिष्ठ जी और सुप्रसिद्ध फ़िल्म स्टार गुलशन ग्रोवर द्वारा किया गया।

स्टार एचीवर अवार्ड्स के इस ख़ास कार्यक्रम में और भी कई प्रतिभाओं सम्मानित किया गया। डॉ शची केशरी को पूर्व में भी सोनू सूद जैसी बड़ी हस्तियां अवार्ड से सम्मानित कर चुके है।

Related Articles

Back to top button