उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक विवेक नौटियाल ने जीता 15वें महाकौथिग नोएडा में दर्शको का दिल, उनका नया सांग रूप कु मंतर इन दिनों मचा रहा धूम, उस पर बन चुके है लाखो रील
विवेक नौटियाल को मिल चुका है 13वा ''यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2025''

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता
नोएडा: पिछले ही दिनों दिल्ली के सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित 13वे “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2025″की काफी चर्चा रही थी। उत्तराखंड की कला, संस्कृति और सिनेमा को समर्पित इस अवार्ड की प्रतिष्ठा और लोकप्रियता हर साल बढ़ती ही जा रही है। इस बार के 13वे “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2025” में सर्वश्रेष्ठ गायक का अवॉर्ड गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी जी को गायिकी में अपना आदर्श मानने वाले उत्तराखंड के प्रसिद्ध युवा लोक गायक बहुमुखी प्रतिभा के धनी विवेक नौटियाल ने जीता। उन्हें म्यूजिक विडियो कैटेगरी के तहत उनके लोकप्रिय भावपूर्ण गीत (उड़ जा चखुली) के लिए मिला था यह अवार्ड।
गौरतलब है की गायक विवेक नौटियाल आज किसी खास परिचय के मोहताज नहीं है। उनके मधुर कंठ से निकले सभी गीत ‘उड़ जा चखुली’, ‘द्यो लगी’ और रमझमा जैसे अनेक गीतों पर उत्तराखंड के सभी संगीत प्रेमी थिरक रहे है और उनकी जुबान पर रच बस गए है। गत सप्ताह संपन्न नोएडा में हुए 15वें महाकौथिग 2025 में भी दूसरे दिन प्रसिद्ध लोक गायक विवेक नौटियाल ने अपनी गायिकी से दर्शको का दिल जीत लिया, उनके भावपूर्ण गीत हर संगीत प्रेमी को धूमने पर बाध्य कर देते है। उनका नया सांग रूप कु मंतर ने इन दिनों धूम ही मचा रखी है।

उसके इस नए गीत रूप कु मंतर की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की उस सांग पर कुछ महीनो में ही लाखो रील बन चुके है। 15वें महाकौथिग ने इस बार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किये है हर दिन लाखो की रेकॉर्ड भीड़ रही है।
मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ ही कई बड़े मंत्रियों, विधायको और अधिकारियों ने की शिरकत। कुल मिलकर विवेक नौटियाल अपनी गायिकी से उत्तराखंड के गीत-संगीत की दुनिया में अपना सफल और अलग मुकाम बना रहे हैं। प्रसिद्ध गायक विवेक नौटियाल के बारे में यहाँ एक बात कहना यह जरुरी है की वो जितने अच्छे गायक है उल्टे ही अच्छे इंसान भी है इस लिए निसंदेह ही वह एक दिन बहुत बड़ा मुकाम स्थापित करेंगे।




