13वे “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2025” में सर्वश्रेष्ठ गायक का अवॉर्ड उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक विवेक नौटियाल ने जीता

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता, लाइव न्यूज़ दिल्ली
नई दिल्ली, हाल में देश की राजधानी दिल्ली के सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित 13वे “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2025″की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। उत्तराखंड की कला, संस्कृति और सिनेमा को समर्पित इस अवार्ड की प्रतिष्ठा और लोकप्रियता हर वर्ष बढ़ती ही जा रही है। इस अवॉर्ड के बारे में अगर यह कहा जाये की ये उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत जगत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित, लोकप्रिय पुरस्कार समारोह है तो शायद कुछ गलत नहीं होगा।

इस बार के 13वे “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2025” में सर्वश्रेष्ठ गायक का अवॉर्ड गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी जी को अपना आदर्श मानने वाले उत्तराखंड के प्रसिद्ध युवा लोक गायक विवेक नौटियाल ने जीता है। यह प्रतिष्ठि अवार्ड उन्हें म्यूजिक विडियो कैटेगरी के तहत उनके लोकप्रिय भावपूर्ण सॉन्ग (उड़ जा चखुली) के लिए मिला है।
गौरतलब है की गायक विवेक नौटियाल आज किसी खास परिचय के मोहताज नहीं है। उनके मधुर कंठ से निकले ‘उड़ जा चखुली’, ‘द्यो लगी’ और रमझमा जैसे अनेक गीतों पर उत्तराखंड के सभी संगीत प्रेमी थिरक रहे है। कुल मिलकर विवेक नौटियाल अपनी गायिकी से उत्तराखंड के गीत-संगीत की दुनिया में अपना सफल और अलग मुकाम बना चुके हैं।

13वे “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2025” में म्यूजिक विडियो कैटेगरी में इस बार के सभी विजेता सर्वश्रेष्ठ गीतकार–नरेन्द्र सिंह नेगी (भाबर नि जौंला), सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक–नितेश बिष्ट (सुवा प्रतापा), सर्वश्रेष्ठ गीत छायांकन–करण चैसिर (मेरा सैंय्या), सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) विवेक नौटियाल (उड़ जा चखुली), सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला) ममता आर्य (धारतोली की हिमा), सर्वश्रेष्ठ गीत निर्देश –अंजलि कैंतुरा (झुमकी-झुमकी), सर्वश्रेष्ठ संगीत प्रोडक्शन हाउस–मशकबीन और चाँदनी एंटरप्राइज (संयुक्त रूप से) शामिल है।




